चुनाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कल होगा मतदान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कल मतदान होगा। लोकसभा की 7 सीटों के लिए 162 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के मनोज तिवारी, और आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और कांग्रेस के जे पी अग्रवाल शामिल हैं। सुगम प्रक्रिया से मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किये गए हैं।

कल दिल्ली में एक करोड़ 52 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 82 लाख पुरुष और 70 लाख महिला मतदाता है। मतदान शहर की सभी सात लोकसभा सीट पर होगा। इसके लिए 13,637 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 70 पिंक बूथ भी बनाए गए हैं जिनका प्रबंधन पूरी तरह से महिला मतदान कर्मी करेंगी।

पहली बार प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में एक मतदान केंद्र ऐसा भी होगा जो पूरी तरह से दिव्यांगजनों द्वारा संचालित होगा। मतदान केदों पर गर्मी से बचाव की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए उन्हें घर तक नि:शुल्क यात्रा के लिए बाइक और टैक्सी एग्रीगेटर के साथ साझेदारी की है। साथ ही फूड एग्रीगेटर्स को भी जोड़ा है, जो वोट करने वाले लोगों को अपनी उंगली पर स्याही निशान दिखाने पर विशेष कूपन देंगे।

इसके अलावा नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने लगभग 100 रेस्‍तंरा को भी जोड़ा है, जो मतदान करने वालों को पांच से 50 प्रतिशत तक की छूट देंगे। इस बीच, मतदान के दिन कल मेट्रो ट्रेन और दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवा सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी। दिल्ली परिवहन निगम कल मतदाताओं की सुविधा के लिए 35 अतिरिक्त सड़क मार्गों पर भी बसों का संचालन करेगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

9 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

9 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

10 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

10 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

10 घंटे ago