insamachar

आज की ताजा खबर

weekly meeting of the NDA parliamentary party was held at the Parliament House today
भारत मुख्य समाचार

एनडीए की संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक आज संसद भवन में हुई

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक आज संसद भवन में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेता बैठक में शामिल हुए। तृणमूल से अलग हुए गुट, नेशनल सिटिजन्‍स पार्टी ऑफ इंडिया के सांसदों ने भी बैठक में भाग लिया।

मंगल मिलन के नाम से जानी जाने वाली यह बैठक गठबंधन की पूर्ण एकता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से संसद सत्र के दौरान ये बैठकें पारंपरिक रूप से मंगलवार को आयोजित की जाती हैं।

पिछली बैठक इसी महीने की 21 तारीख को हुई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में भविष्य की परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने के लिए सभी हितधारकों से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया था।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुए नीट परीक्षा पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने और युवाओं के हितों की रक्षा करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *