अंतर्राष्ट्रीय

पश्चिम एशिया संघर्ष: अमरीका के साथ प्रस्तावित समझौते पर ईरान ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया

पश्चिम एशिया में संघर्ष रोकने के राजनयिक प्रयासों से अब तक कोई हल नहीं निकला है। अमरीका के साथ प्रस्तावित समझौते पर ईरान ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। वहीं, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में कहा था कि जल्‍द ही बातचीत में सफलता मिल सकती है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि अंतिम समझौते की बात करना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि बातचीत के मसौदे का अधिकांश हिस्सा तैयार हो चुका है। तेहरान में उच्च स्तरीय वार्ताएं आगे बढ़ने के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले रद्द कर दिए हैं। लेकिन ईरान ने कहा है कि यूरेनियम संवर्धन अधिकार और अन्य रणनीतिक प्राथमिकताओं सहित कई प्रमुख मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं।

अमरीकी सेना ने जलडमरूमध्य के पास दो ईरानी ड्रोन को रोका है। वहीं लेबनान में सीमा पार झड़पें और सुरक्षा अभियान जारी हैं। इस्राएल कई मोर्चों पर सैन्य दबाव बनाए हुए है। समुद्री सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बनी हुई हैं। लाल सागर और खाड़ी के जलक्षेत्र में व्यवधान वैश्विक जहाजरानी को प्रभावित कर रहे हैं और ऊर्जा बाजारों के लिए नई चिंताएं पैदा कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

TDB-DST ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के R&D सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…

18 मिनट ago

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

4 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

4 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

4 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

5 घंटे ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

5 घंटे ago