अंतर्राष्ट्रीय

सीरिया: विद्रोही बलों ने 24 वर्षों से चल रहे शासन का अंत करते हुए दमिश्‍क पर जमाया कब्‍जा

सीरिया में विद्रोहिओं ने राजधानी दमिष्क पर कब्ज़ा कर लिया है। सरकारी बलों ने विद्रोहियों का कोई विशेष प्रतिरोध नहीं किया। मीडिया की खबरों के अनुसार राष्‍ट्रपति बशर-अल-असद देश छोड़कर किसी अज्ञात स्‍थान पर चले गए हैं।

राष्‍ट्रपति बशर-अल-असद के शासन का नाटकीय पतन पश्चिमी एशियाई राजनीति में एक भूकंप के समान है। इससे संभावित रूप से रूस और ईरान दोनों का प्रभाव कमजोर हुआ है, जिन्हें लंबे समय से सीरिया का महत्वपूर्ण क्षेत्रीय सहयोगी माना जाता रहा है। हयात तहरीर अल-शाम के कमांडर अबू मोहम्मद अल-जुलानी, इस घटना में एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे हैं, जो सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद जलाली के साथ सीधे संपर्क में हैं। प्रधानमंत्री जलाली ने स्वतंत्र चुनावों का आह्वान किया है और तत्काल बदलाव के दौरान विद्रोही नेताओं के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है।

इस बीच कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन, मिस्र, इराक, ईरान, तुर्की और रूस ने एक संयुक्त बयान में स्थिति को “खतरनाक घटना” बताया है और एक राजनीतिक समाधान की वकालत की है। विद्रोहियों ने सभी कैदियों की रिहाई की घोषणा की है और औपचारिक हस्तांतरण की व्यवस्था होने तक वर्तमान प्रधानमंत्री की देखरेख में सरकार के संचालन की बात कही है। दूरसंचार मंत्री ने हामा में इंटरनेट सेवाओं की बहाली और देश भर में इसके सामान्य संचालन की पुष्टि की है।

इस बीच लेबनान ने कहा है कि वह बेरूत को दमिश्‍क के साथ जोड़ने वाली सीमा को छोड़कर सीरिया के साथ लगी अपनी सभी ज़मीनी सीमाओं को बंद कर रहा है। जॉर्डन ने भी सीरिया के साथ लगी अपनी सीमा बंद कर दी है।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

4 घंटे ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

4 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

5 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

5 घंटे ago