खेल

महिला टेस्ट क्रिकेटः भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेटों से हराया

महिला क्रिकेट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चेन्‍नई में एकमात्र टेस्ट मैच में आज 10 विकेटों से हरा दिया है। बल्‍लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्‍त दी। भारत ने शेफाली वर्मा के 205 और स्‍मृति मंधाना के 149 रनों की शतकीय पारी की बदौलत पहली पारी 6 विकेटों पर 603 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 266 रनों पर ही सिमट गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा।

दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका 373 रनों पर ऑल आउट हो गई और भारत को 37 रनों का लक्ष्‍य दिया, जिसे भारत ने बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया।

इस मैच में कई धमाकेदार रिकॉर्ड बने। भारत ने 603 रन बनाकर पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर का नया रिकार्ड बनाया। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने महिला टेस्‍ट क्रिकेट में 194 गेंदों में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया।

इसके अलावा शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 292 रनों की साझेदारी की। स्नेह राणा ने इस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 8 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका जबरदस्त गेंदबाजी की और ऐसा कारनामा करने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

5 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

5 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

8 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

8 घंटे ago