महिला क्रिकेट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चेन्नई में एकमात्र टेस्ट मैच में आज 10 विकेटों से हरा दिया है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी। भारत ने शेफाली वर्मा के 205 और स्मृति मंधाना के 149 रनों की शतकीय पारी की बदौलत पहली पारी 6 विकेटों पर 603 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 266 रनों पर ही सिमट गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा।
दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका 373 रनों पर ऑल आउट हो गई और भारत को 37 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया।
इस मैच में कई धमाकेदार रिकॉर्ड बने। भारत ने 603 रन बनाकर पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर का नया रिकार्ड बनाया। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने महिला टेस्ट क्रिकेट में 194 गेंदों में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया।
इसके अलावा शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 292 रनों की साझेदारी की। स्नेह राणा ने इस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 8 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका जबरदस्त गेंदबाजी की और ऐसा कारनामा करने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…