अंतर्राष्ट्रीय

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने एमपॉक्‍स को लगातार दूसरे वर्ष वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य आपदा किया घोषित

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने एमपॉक्‍स को लगातार दूसरे वर्ष वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य आपदा घोषित किया है। इस वायरल संक्रमण की शुरूआत अफ्रीकी देश कांगो से हुई थी, जो बाद में पडोसी देशों बुरूंडी, केन्‍या, रवांडा और युगांडा में फैल गई।

एमपॉक्‍स संक्रमित व्‍यक्ति के संपर्क में आने से फैलने वाला रोग है। कुछ मामलों में यह जानलेवा भी हो सकता है। एमपॉक्‍स पीडि‍त व्‍यक्ति में बुखार और फुंसी की समस्‍या होती है।

संगठन के निदेशक ने कहा है कि एमपॉक्‍स से निपटने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सहयोग की आवश्‍यकता है। संगठन ने फिलहाल इसके लिए 15 लाख डॉलर जारी किये हैं।

इस वर्ष अफ्रीकी महाद्वीप में एमपॉक्‍स के 17 हजार से अधिक संदिग्‍ध मामलों और पांच सौ से अधिक मौतों को देखते हुए अफ्रीकी स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने इसे आपदा घोषित किया था।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

13 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

14 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

14 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

14 घंटे ago