2024 में विश्‍व में समुद्र का स्तर अपेक्षा से अधिक तेजी से बढ़ा हैः नासा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा ने कहा है कि 2024 में विश्‍व में समुद्र का स्तर अपेक्षा से अधिक तेजी से बढ़ा है। उन्‍होंने बताया कि पिछले साल समुद्र के स्तर में वृद्धि की दर 0.59 सेंटीमीटर प्रति वर्ष तक पहुँच गई, जो अपेक्षित 0.43 सेंटीमीटर से ज़्यादा है। जलस्‍तर में यह वृद्धि मुख्य रूप से समुद्र का पानी गर्म होने के कारण हुई है। इसके अलावा ग्लेशियर और बर्फ की परतों के पिघलने के कारण भी जल का स्‍तर बढ रहा है।

नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में समुद्रजल-स्तर के शोधकर्ता जोश विलिस ने कहा है कि इससे हर वर्ष उतार-चढ़ाव होने की प्रवृत्ति स्पष्ट है। महासागरों में जल स्‍तर तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2024 में, थर्मल विस्तार के कारण समुद्र के जलस्तर में दो-तिहाई वृद्धि दर्ज की गई।

नासा ने यह भी बताया कि वर्ष 2024 सबसे गर्म वर्ष रिकॉर्ड किया गया, जिसके कारण पृथ्वी के महासागर तीन दशकों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गए। वर्ष 1993 में उपग्रह मापन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद से वैश्विक समुद्र का स्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया है जो दोगुने से अधिक है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में लापता व्यक्तियों से संबंधित जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…

3 घंटे ago

NHRC ने गुरुग्राम के DLF Phase-3 में चोरी के संदेह में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर रखे जाने, यौन उत्पीड़न और यातना के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…

3 घंटे ago

NHRC ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की कथित मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में 5…

3 घंटे ago

श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष आज श्रीलंका से भारत वापस लाए गए। ये अवशेष…

6 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने असम में विशेष संशोधन– एसआर 2026 की कल अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने असम में विशेष संशोधन– एसआर 2026 की कल अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित…

10 घंटे ago