अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा नये टैरिफ की घोषणा के बाद दुनिया के शेयर बाजारों में तेज गिरावट आई

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा नये टैरिफ की घोषणा के बाद दुनिया के शेयर बाजारों में तेज गिरावट आई है। नये शुल्क घोषित होने के बाद कीमतें बढ़ने तथा अमरीका और अन्‍य देशों की अर्थव्‍यवस्‍था पर असर पड़ने की आशंका है। वॉल स्‍ट्रीट जर्नल ने खबर दी है कि इस घोषणा के बाद अमरीका के शेयर बाजार में 27 खरब डॉलर की गिरावट आई।

अमरीका की 500 बड़ी कंपनियों से जुड़े स्‍डैंडर्स एंड पुअर्स- फाइव हंड्रेड में 4.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। यह 2020 में कोविड महामारी के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। इस घोषणा के बाद से एशिया से यूरोप तक के वित्तीय बाजारों में गिरावट का रूख रहा। स्‍टॉक्‍स यूरोप में 2.7 प्रतिशत, डाउजोंस में लगभग चार प्रतिशत और नैस्‍दक में लगभग छह प्रतिशत की गिरावट आई। तेल की कीमतों में भी दो अमरीकी डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज हुई।

विश्‍व व्‍यापार संगठन ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है। व्‍यापार जगत का कहना है कि नये टैरिफ से मुद्रास्‍फीति बढेगी और आर्थिक वृद्धि धीमी होगी।

चीन ने अमरीका पर वैश्विक बाजारों में अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया है। यूरोपीय संघ ने स्थिति से निपटने के लिए कड़े उपायों का वायदा किया है। फ्रांस ने अमरीका की प्रौद्योगिकी कंपनियों पर भारी कर लगाने की बात कही है। यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सुला वोन डेर ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प द्वारा लागाए गये शुल्‍क को विश्‍व अर्थव्‍यवस्‍था के लिए भारी झटका बताया है।

Editor

Recent Posts

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंचा, जो अब तक का सर्वोच्‍च स्‍तर है

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब…

2 घंटे ago

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए, सरकार ने महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क माफ करने का निर्णय लिया

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधाओं को…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

3 घंटे ago

जनगणना-2027: विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले स्व-गणना कर राष्ट्र की अगुआई की

विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा, देश में उर्वरक बीज और कृषि रसायनों का पर्याप्‍त भण्‍डारण उपलब्‍ध

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…

5 घंटे ago