प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को स्लोवाकिया के अपने समकक्ष रॉबर्ट फिको पर गोलीबारी की निंदा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस घड़ी में भारत स्लोवाकिया के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको की हालत गंभीर बनी हुई है। कल ब्रातिस्लावा के उत्तर-पूर्व में उन पर हमला हुआ था। रक्षा मंत्री रॉबर्ट कालिनक ने बताया है कि कल तीन घंटे से अधिक समय तक रॉबर्ट फिको की सर्जरी हुई उस समय उनकी स्थिति बेहद नाजुक थी। उप प्रधानमंत्री टॉमस ताराबा ने कहा है कि इस समय पहले की तुलना में उनकी हालत में सुधार हुआ है। रॉबर्ट फिको पर हमला उस समय हुआ जब वे एक सरकारी बैठक के दौरान सांस्कृतिक सामुदायिक केंद्र में लोगों का अभिवादन कर रहे थे।
कथित हमलावर को घटनास्थल पर ही हिरासत में ले लिया गया, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक औपचारिक रूप से उसकी पहचान नहीं की है।
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…
केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र में…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुखों, रक्षा…