भारत

महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सुविधाओं के लिए 13 हजार रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी

कुंभ मेले के लिए रेलवे 13 हज़ार रेलगाड़ियां चलाएगा। इनमें 3 हज़ार विशेष रेलगाड़ियां होंगी। ये रेलगाड़ियां महाकुंभ के दौरान 50 से अधिक दिनों तक चलेंगी। इनमें मेले के बाद के दो-तीन दिन भी शामिल हैं। महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने व्यापक प्रबंध किए हैं।

लगभग 40 करोड़ लोग इस महोत्‍सव में सम्मिलित होने के लिए आ रहे हैं। लोगों का मुवमेंट हम लोग यूनीडाइरेक्‍शनल रखेंगे। मतलब ये है कि लोग क्रॉस मुवमेंट ना करें। कोई आपस उनमें में टकराव की स्थिति ना हो। इसी तरह हमने जो यात्रि आश्रय शेड बनाए हुए हैं, इनमें प्रत्‍येक यात्री आश्रय शेड की क्षमता है लगभग पांच हजार। इनमें सारी चीजें वहां पर प्रोवाइड रहेंगी, ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो।

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में महाकुंभ इस महीने की 13 तारीख़ से 26 फरवरी तक चलेगा। प्रयागराज गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम के लिए प्रसिद्ध है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

9 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

10 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

10 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

10 घंटे ago