Defence News

13वीं भारत-ओमान संयुक्त सैन्य सहयोग समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और ओमान के रक्षा मंत्रालय के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन नसीर बिन अली अल ज़ाबी ने 24 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में 13वीं संयुक्त सैन्य सहयोग समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता की। दोनों अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच मज़बूत रक्षा सहयोग की समीक्षा और सराहना की तथा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा घटनाक्रमों, विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर भी अपनी दृष्टिकोण साझा किए।

दोनों पक्षों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग को गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जिसमें संयुक्त विकास, प्रौद्योगिकी साझाकरण और विस्तारित उत्पादन साझेदारी पर बल दिया गया। दोनों अधिकारियों ने आपूर्ति श्रृंखलाओं को मज़बूत करने, अंतर-संचालनीयता बढ़ाने और उभरती हुई रक्षा प्रौद्योगिकियों में नवाचार को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया।

चर्चा उन दीर्घकालिक रूप रेखाओं को बनाने पर केंद्रित थी जो उन्नत प्लेटफार्मों के सह-विकास का समर्थन करती हैं, स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देती हैं और रणनीतिक मजबूती में सुधार करती हैं। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि क्षेत्रीय स्थिरता, पारस्परिक सुरक्षा हितों और सतत रक्षा आधुनिकीकरण के लिए रक्षा औद्योगिक सहयोग अत्यन्त आवश्यक है। इस बैठक ने भारत और ओमान के बीच मज़बूत रणनीतिक साझेदारी की पुनः पुष्टि की और नियमित उच्च-स्तरीय संवाद बनाए रखने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

अपनी यात्रा के दौरान ओमान के रक्षा मंत्रालय के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन नसीर बिन अली अल ज़ाबी ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के साथ भी बैठक की।

भारत और ओमान के बीच मज़बूत राजनीतिक, रक्षा, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित एक रणनीतिक साझेदारी है। प्रमुख रणनीतिक बिंदुओं में तेल और गैस व्यापार के माध्यम से आर्थिक सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा तथा क्षेत्रीय स्थिरता और आतंकवाद-रोधी सहयोग तथा समुद्री सुरक्षा में साझा हित शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

2 घंटे ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

2 घंटे ago

पंजाब पुलिस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…

2 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल के लिए FPV-4 जहाज़ निर्माण की आधारशिला रखने का समारोह और FPV-7 की प्लेट कटाई समारोह संपन्न

भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…

2 घंटे ago

भारत ने वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि 6.05 गीगावाट प्राप्त की

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…

2 घंटे ago

भारतीय रेल ने विभिन्न रेलवे जोन में सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण के लिए 1,364.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…

3 घंटे ago