भारत

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सल विरोधी संयुक्‍त अभियान के दौरान 14 माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर कल रात एक संयुक्त अभियान में कम से कम 14 माओवादी मारे गए।इनमें नक्‍सलियों की सेंट्रल कमेटी का कुख्‍यात सदस्‍य जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। इसपर एक करोड़ रूपए का इनाम घोषित था।

हमारे संवाददाता ने बताया कि कुल्हाड़ीघाट आरक्षित वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद, छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस तथा सीआरपीएफ ने एक संयुक्त अंतर-राज्यीय अभियान शुरू किया था।

यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले और ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमावर्ती इलाकों में चलाया गया। पिछले करीब 24 घंटे से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। कल शाम दो महिला माओवादियों के शव बरामद किये गये थे। आज सुबह घटनास्थल से 12 और माओवादियों के शव बरामद किये गये हैँ। इस मुठभेड़ में नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी का मेंबर जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। इस पर एक करोड़ रूपए का इनाम घोषित था। सुरक्षा बलों ने मौके से एक सेल्फ लोडिंग राइफल समेत बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और आईईडी बरामद किये हैं।

इस संबंध में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सोशल मीडिया पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयास से भारत नक्सल मुक्त हो जाएगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

9 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

15 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

15 घंटे ago