महाराष्ट्र के नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड में हुए धमाके में 17 लोगों की मौत हो गई और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। NDRF और SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि राज्य सरकार नागपुर जिले के राउलगांव में एक विस्फोटक फैक्ट्री में हुए धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। इसके अलावा, संबंधित कंपनी भी उनके परिवारों को आर्थिक मदद देगी।
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्टरी में हुए विस्फोट पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…
चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…
भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…