भारत

फरवरी में 225 करोड़ आधार प्रमाणीकरण लेनदेन और 43 करोड़ ई-केवाईसी लेनदेन हुए

आधार भारत के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ा रहा है, अकेले फरवरी 2025 में लगभग 225 करोड़ प्रमाणीकरण लेनदेन और 43 करोड़ ई-केवाईसी लेनदेन किए गए। आधार-आधारित सत्यापन को अपनाने की बढ़ती प्रवृत्ति बैंकिंग, वित्त और अन्य क्षेत्रों में इसकी बढ़ती भूमिका को उजागर करती है, जिससे प्रक्रियाएँ अधिक सहज, सुरक्षित और कुशल बनती हैं।

फरवरी 2025 के दौरान किए गए ई-केवाईसी लेनदेन की कुल संख्या (42.89 करोड़) पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 14% अधिक है।

आधार ई-केवाईसी सेवा पारदर्शी और बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करके तथा व्यापार को आसान बनाने में मदद करके बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

फरवरी 2025 के अंत तक

  • आधार प्रमाणीकरण लेनदेन की कुल संख्या 14,555 करोड़ को पार कर गई है।
  • कुल ई-केवाईसी लेनदेन 2,311 करोड़ से अधिक हो गया है।

आधार फेस ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन में लगातार अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी में 12.54 करोड़ आधार फेस ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन किए गए। अक्टूबर 2021 में इस ऑथेंटिकेशन मोडैलिटी को पहली बार शुरू किए जाने के बाद से यह अब तक का सबसे अधिक मासिक ट्रांजैक्शन है।

अब तक कम से कम 97 संस्थाओं ने फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करना शुरू कर दिया है। कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड, फोनपे, करूर वैश्य बैंक और जेएंडके बैंक नए प्रवेशक हैं जिन्होंने फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करना शुरू किया है।

कुल मिलाकर, फेस ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन की संख्या 115 करोड़ को पार कर गई है, जब से इसे पहली बार शुरू किया गया था। कुल संख्या में से, लगभग 87 करोड़ ऐसे ट्रांजैक्शन अकेले इसी वित्तीय वर्ष में किए गए।

यूआईडीएआई द्वारा विकसित एआई/एमएल आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सॉल्यूशन का उपयोग वित्त, बीमा, फिनटेक, स्वास्थ्य और दूरसंचार सहित कई क्षेत्रों में किया जा रहा है। केंद्र और राज्य दोनों ही स्तर पर कई सरकारी विभाग लक्षित लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्‍ली की यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें संस्‍करण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली की यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें…

45 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई…

51 मिनट ago

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…

4 घंटे ago

CCI ने प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…

4 घंटे ago

CCI ने JSW समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…

4 घंटे ago