छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में करीब 31 माओवादी मारे गए हैं। गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हुए और दो अन्य घायल हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगलों में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आज सुबह से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। मौके से अभी तक बारह माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा घटना स्थल से बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…