बिज़नेस

देश में इस साल जनवरी से जून के दौरान 47.8 लाख विदेशी पर्यटक आए

देश में इस साल जनवरी-जून के दौरान लगभग 47.8 लाख विदेशी पर्यटक आएं। पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसमें सबसे ज्यादा पर्यटक बांग्लादेश और अमेरिका से आएं। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हालांकि देश में आने वाले पर्यटकों की संख्या अभी भी कोविड महामारी से पहले के स्तर से पीछे है।

इस साल जून में 7,06,045 विदेशी पर्यटक आए, जबकि जून, 2023 में 6,48,008 और जून, 2019 में 7,26,446 विदेशी पर्यटक आए थे। यह संख्या 2023 से नौ प्रतिशत अधिक जबकि 2019 की तुलना में 2.8 प्रतिशत कम है। मंत्रालय ने कहा, “इस साल की पहली छमाही (जनवरी-जून) के दौरान 47,78,374 विदेशी पर्यटक आए, जबकि पिछले साल समान अवधि में 43,80,239 और कोविड महामारी से पहले 2019 की इसी अवधि में 52,96,025 विदेशी पर्यटक आए थे।

इस साल का आंकड़ा 2023 की तुलना में 9.1 प्रतिशत अधिक है जबकि 2019 की तुलना में 9.8 प्रतिशत कम है।” आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2024 की पहली छमाही में विदेशी पर्यटकों में सबसे ज्यादा 21.55 प्रतिशत पर्यटक बांग्लादेश से आए। इसके बाद 17.56 प्रतिशत पर्यटक अमेरिका से, 9.82 प्रतिशत ब्रिटेन से, 4.5 प्रतिशत कनाडा से और 4.32 प्रतिशत पर्यटक कनाडा से आए।

Editor

Recent Posts

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…

4 मिनट ago

सरकार ने तरल थोक क्षमता और समुद्री दक्षता बढ़ाने के लिए नए मंगलौर बंदरगाह पर बर्थ संख्‍या 9 के पुनर्विकास को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे को…

6 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

3 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

6 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

6 घंटे ago