बिज़नेस

विश्‍व आर्थिक मंच की 55वीं वार्षिक बैठक आज स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू होगी

विश्‍व आर्थिक मंच की 55वीं वार्षिक बैठक आज स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू हो रही है। पांच दिन के इस आयोजन में समावेशी विकास और डिजिटल क्रांति के भारतीय मॉडल का विशेष रूप से उल्लेख होगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव, जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू, खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्‍यमंत्री जयंत चौधरी के साथ भारतीय शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व करेंगे। प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास सहित भारत की प्रभावी आर्थिक वृद्धि दर ने पूरे विश्‍व का ध्‍यान खीचा है और देश को विश्‍व मंच पर अग्रणी स्‍थान दिलाया है।

यह सालाना बैठक वैश्विक नेताओं के लिए प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रि‍य चुनौतियों पर विचार करने का एक मंच है। इस बैठक में भारत की भागीदारी का उद्देश्‍य साझेदारी को मजबूत करना, निवेश आकर्षित करना और देश को सतत विकास और तकनीकी नवाचार में वैश्विक शक्ति के रूप में स्‍थापित करना है। भारत के छह राज्‍य आंध्र प्रदेश, महाराष्‍ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्‍तर प्रदेश और केरल के उच्‍चस्‍तरीय प्रतिनिधि मंडल भी भाग लेंगे, जो भारत में हो रहे आर्थिक विकास, क्षेत्र की औद्योगिकी प्रगति, निवेश के अवसरों और सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करेंगे। इस पांच दिवसीय बैठक के दौरान समावेशी विकास, सामाजिक, भौतिक और डिजिटल बुनियादी सुविधाओं में निवेश जैसे मुद्दों पर व्‍यापक चर्चा होगी।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

55 मिनट ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

1 घंटा ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

19 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

19 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

19 घंटे ago