भारत

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में कल 62.36 प्रतिशत मतदान हुआ

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में कल 62 दशमलव तीन-छह प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 57 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले गए। इनमें उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट शामिल हैं।

बिहार में 51 दशमलव नौ-दो प्रतिशत मतदान हुआ। चंडीगढ़ में 67 दशमलव नौ-शून्य प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 70 दशमलव शून्य-पांच प्रतिशत और झारखंड में 70 दशमलव छह-छह प्रतिशत मतदान हुआ। पंजाब में 61 दशमलव तीन-दो प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 55 दशमलव पांच-नौ प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 73 दशमलव सात-नौ प्रतिशत मतदान हुआ। ओडिसा में 70 दशमलव छह-सात प्रतिशत वोट डाले गए। राज्य में कल विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी एक साथ मतदान हुआ। कल ही हिमाचल प्रदेश में छह सीटों और बिहार, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल में एक-एक सीट के लिए विधानसभा उप-चुनाव भी संपन्न हुए। सभी चरणों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस बार काफी कम स्थानों पर पुनर्मतदान की स्थिति बनी।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

16 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

16 घंटे ago