शिक्षा

दिल्ली सरकार के स्कूलों के 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की ‘एडवांस’ परीक्षा के लिए अर्हता हासिल की

दिल्ली सरकार के स्कूलों के 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की ‘एडवांस’ परीक्षा के लिए अर्हता हासिल की है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि जेईई मेन्स परीक्षा में शामिल डॉ. बीआर आम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एएसओएसई) विद्यालयों के 395 विद्यार्थियों में से 276 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में बैठने की अर्हता हासिल की।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने छात्रों, उनके माता-पिता और “समर्पित शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी, जिन्होंने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सफलता की ओर बढ़ाने और मार्गदर्शन करने में अभिन्न भूमिका निभाई है”। बयान में कहा गया कि उन्होंने इस “उल्लेखनीय उपलब्धि” के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व को श्रेय दिया।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

17 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

17 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

17 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

18 घंटे ago