मुख्य समाचार

जयपुर में 78वें सेना दिवस परेड में भारतीय सेना की अत्याधुनिक सैन्य क्षमताओं, आधुनिक युद्ध तत्परता और स्वदेशी मिसाइल प्रणालियों का प्रदर्शन

आज 78वां सेना दिवस है। इस अवसर पर जयपुर के जगतपुरा में एक भव्‍य परेड का आयोजन किया गया। यह पहला अवसर है जब सेना दिवस परेड सेना छावनी के बाहर जनता के बीच हुई है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों के परिवारों को सेना मेडल दिए। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना मौजूदा चुनौतियों के साथ-साथ भविष्य की ज़रूरतों के लिए खुद को तैयार कर रही है।

मैं आम नागरिकों को आश्वासन दिलाना चाहता हूं कि भारतीय सेना तैयार है। किसी प्रकार के आक्रमण के लिए। फ्यूचर वॉरफेअर यानि भविष्य में लड़ाई कैसी होगी। क्या हम उसके लिए तैयारी कर चुके हैं। जी हां क्योंकि भविष्य की लड़ाई हर दिन बदलती रहेगी। इसलिए आज की तारीख पर जो हमें उचित लगा हमने उसकी तैयारी की और परेड में हमने उसे आपको दिखाया।

कार्यक्रम में सेना की आधुनिक युद्ध दक्षता का भी प्रदर्शन किया गया। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस परेड में आत्मनिर्भर भारत की भावना को मज़बूती से दिखाया गया।

परेड में देश में निर्मित ब्रम्होस मिसाइल, अर्जुन टैंक, ध्रुव तोप और अत्याधुनिक ड्रोन और रोबोटिक डॉग्स के साथ-साथ भैरव बटालियन का प्रदर्शन भी देखने को मिला। सेना की विभिन्न रेजीमेंटों के जवानों ने परेड में भाग लेकर अपनी विशिष्ट वर्दियों, परंपराओं और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन किया।

परेड में शामिल नेपाल आर्मी बैंड ने दोनों देशों की ऐतिहासिक मित्रता और सैन्य सहयोग को नई ऊर्जा प्रदान की। परेड में राजस्थान सहित अन्य राज्यों की लोककला, संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। जितेन्द्र द्विवेदी, आकाशवाणी समाचार, जयपुर

वहीं, सेना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, आज शाम एसएमएस स्टेडियम में एक शौर्य संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाग लेंगे।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

3 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

3 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

3 घंटे ago