गुजरात हाई कोर्ट ने वर्ष 2008 के अहमदाबाद सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में 38 दोषियों की मौत और 11 को आजीवन कारावास की सज़ा को बरकरार रखा
गुजरात उच्च न्यायालय ने 2008 के अहमदाबाद सिलसिलेवार बम विस्फोटों के मामले में आज विशेष न्यायालय के उस आदेश को बरकरार रखा जिसमें 38 दोषियों को मौत की सजा और 11 अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
न्यायमूर्ति ए वाई कोगजे और न्यायमूर्ति समीर दवे की खंडपीठ ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ सभी अपीलें खारिज कर दीं और मामले में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सदस्यों को दी गई सजा को बरकरार रखते हुए अपने फैसले को सही ठहराया।
26 जुलाई 2008 को, अहमदाबाद में 70 मिनट के भीतर लगातार हुए 21 बम धमाकों में 56 लोग मारे गए थे और 200 अन्य घायल हो गए थे।





