insamachar

आज की ताजा खबर

Weather: Pollution in New Delhi
भारत मुख्य समाचार मौसम

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और ओडिशा के कुछ स्थानों पर अत्‍यधिक वर्षा की चेतावनी जारी की है।

वहीं, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र, सिक्किम और उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश की संभावना है।

विभाग ने अगले 2 से 3 दिन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में आज लू चलने का अनुमान है।

दिल्ली में दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *