दिल्ली की एक अदालत ने बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल के मालिक और एक सह-आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कुछ दिनों पहले इस अस्पताल में लगी भयानक आग में सात बच्चों की मृत्यु हो गई थी। अस्पताल के मालिक नवीन खिची और ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी को निजी अस्पताल में लगी आग को देखते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस कर्मचारी को भी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस बीच नवीन खिची ने एक जमानत याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई तीन जून को होगी।
अस्पताल की आग की दुर्घटना की पुलिस जांच में पता चला है कि दिल्ली सरकारी स्वास्थ्य सेवा-डी.जी.एच.एस. द्वारा अस्पताल को जारी लाइसेंस की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो गई थी। इस जांच में यह भी पता चला है कि अस्पताल के डॉक्टरों की डिग्री नवजात शिशुओं के उपचार करने योग्य नहीं थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…