नीति आयोग के शासी परिषद की कल हुई बैठक की खबरें सभी अखबारों ने दी है।
अमर उजाला ने प्रधानमंत्री के इस बयान को दिया है- विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य, राज्यों की होगी सक्रिय भूमिका। उधर, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन किए जाने को राष्ट्रीय सहारा ने पहली खबर बनाया है।
पेरिस ओलिम्पिक में कल पहले दिन निशानेबाज मनु भाकर के फाइनल में पहुंचने, बैडमिंटन में लक्ष्य और सात्विक तथा चिराग के आगे बढने को राजस्थान पत्रिका ने सचित्र दिया है।
दैनिक भास्कर ने ऑपरेशन ऑल आउट शीर्षक से लिखा है- आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की रीढ तोड रही सेना, दस दिन में 15 मुखबिर पकडे। पत्र के अनुसार 170 वर्ग किलोमीटर जंगल में पांच सौ गुफाएं मिली।
अमर उजाला ने इस चिंताजनक खबर को विस्तार से दिया है कि- जलवायु परिवर्तन से जैव-विविधता में आ सकती है 39 प्रतिशत गिरावट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…