भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की खबर आज सभी अखबारो के पहले पन्ने पर प्रकाशित हुई है। जनसत्ता की सुर्खी है- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार सरकार।
नवभारत टाइम्स लिखता है- लगातार तीसरी बार मोदी ने ली पीएम पद की शपथ, नेहरू की बराबरी।
हिन्दुस्तान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्दों को प्रकाशित किया है। प्रधानमात्री ने देश को नई उंचाईयों पर ले जाने का प्रण लिया, मंत्रियों को नसीहत दी।
राष्ट्रीय सहारा की खबर है शपथ से पहले मोदी ने गांधी, वाजपेयी और शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाले जेईई एडवांस का परिणाम जारी होने के साथ ही दो नए रिकॉर्ड बनने की खबर सभी अखबारों ने आज प्रकाशित की है। दैनिक भास्कर की सुर्खी है- पहली बार 98 दशमलव 61 प्रतिशत अंकों के साथ वेद देश में टॉपर, टॉप 10 की कटऑफ भी 90 प्रतिशत।
मुम्बई में तेज बारिश, दो दिन पहले पहुंचा मॉनसून नवभारत टाईम्स की खबर है।
वहीं अमर उजाला लिखता है- आज से राजधानी दिल्ली में चार दिन के लिए लू का येलो एलर्ट।
कल से स्पेशल बस कराएगी अनछुए हिमाचल की सैर। देश के सबसे लम्बे और रोमांचक रूट पर 9 महीने बाद शुरू हो रही है यह स्पेशल बस सर्विस।
शारीरिक श्रम से डिमेंशिया का खतरा कम, उच्चरक्तचाप से दिमाग की रक्त वाहिकाओं पर होता है असर। हिन्दुस्तान की खबर है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…