देश में कम जमीन में अधिक पैदावार करने की पहल करते हुए फसलों की उन्नत किस्में जारी करने की खबर सभी अखबारों की सुर्खी है। फसलों की नई किस्मों से बढ़ेगी किसानों की आय। स्वदेश में विकसित अधिक उपजाऊ बीजों की 109 किस्में जारी। राष्ट्रीय सहारा की खबर है। हिंदुस्तान लिखता है- बाजरा की फसल 70 दिनों में होगी तैयार। कम पानी में उगेगा धान।
रक्षाबंधन के बाद जम्मू-कश्मीर में होगा चुनावी तारीखों का ऐलान। देशबन्धु की खबर है। 21 से 25 अगस्त के बीच घोषित किया जा सकता है कार्यक्रम।
बारिश से भीगा रविवार, आज भी बरसने के पूरे आसार- नवभारत टाइम्स की खबर है। राजस्थान पत्रिका लिखता है- देश में झूमकर बरसा सावन। दैनिक जागरण की सुर्खी है- राजधानी में आठ दिन की वर्षा ने पूरा किया मानसून का कोटा, 3 डिग्री नीचे आया तापमान।
ओलिंपिक्स में 6 पदक के साथ भारत का अभियान समाप्त, एक चांदी और पांच कांस्य पर जमाया कब्जा। जनसत्ता सहित सभी अखबारों की सुर्खी है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल कल, होगा डायवर्जन। एंजेसियां सुरक्षा तैयारियां परखेंगी, कहीं खामियां मिली तो उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। दैनिक जागरण की खबर है। पत्र लिखता है- प्रधानमंत्री आवास से लेकर लाल किले तक सुरक्षा के खास इंतजाम किये गए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से…
भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का…
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं।…
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम – सीएए के तहत भारतीय नागरिकता…