आज का अखबार हिंदी 13 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

खाडी देश कुवैत की इमारत में भीषण आग लगने की खबर सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। अमर उजाला लिखता है – कुवैत की इमारत में भीषण आग, चालीस से अधिक भारतीयों समेत 49 की मौत।

राजस्‍थान पत्रिका की खबर है – परदेस में हादसा, कुवैत की इमारत बनी लाक्षागृह, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की समीक्षा बैठक। 26 जून को मिलेगा नया स्‍पीकर, तीन जुलाई को चलेगा पहला सत्र, नवभारत टाइम्‍स की खबर है।

नायडू ने आंध्र प्रदेश और मोहन माझी ने ओडिसा की संभाली कमान राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है। पंजाब केसरी की खबर है – आंध्र और ओडिसा में ताजपोशी।

आसमान से बरसी आग, पारा 44 डिग्री पार, 18 जून तक लू का येलो अलर्ट अमर उजाला की खबर है। दैनिक जागरण लिखता है – अभी और तपेंगे दिल्‍ली, हरियाणा, पंजाब। हरिभूमि की सुर्खी है – दक्षिण पश्चिम मॉनसून की आगे बढने की संभावना, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश और गिरेंगे ओले।

देश में 50 हजार महिलाओं को तापमान बीमा का भुगतान, ज्‍यादा गर्मी से रोजगार प्रभावित होने पर मिले चार सौ से 16 सौ रूपये। राजस्‍थान, गुजरात और महाराष्‍ट्र में सौंपी गई राशि। राजस्‍थान पत्रिका की खबर है।

रक्‍तदान से हार्ट अटैक का खतरा 88 प्रतिशत तक घटता है, इम्‍युनिटी सुधरती है, कैंसर का जोखिम भी कम होता है, दैनिक भास्‍कर की खबर है। पत्र लिखता है – एक यूनिट ब्‍लड तीन लोगों की जान बचा सकता है।

Editor

Recent Posts

फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई: तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिकंडतंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…

12 घंटे ago

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…

16 घंटे ago

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्‍बों का निरीक्षण किया

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…

16 घंटे ago