आज का अखबार हिंदी 19 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

उत्तर प्रदेश के गौंडा में डिब्रूगढ एक्‍सप्रेस के डब्‍बे पटरी से उतरने और हादसे के कारण कई रेलगाडियों के मार्ग बदलने की खबर अधिकांश अखबारों की सुर्खी बनी है। राष्‍ट्रीय सहारा सहित कुछ अखबारों ने धमाके की आवाज से साजिश का संदेह बताया है।

अखबारों ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी को दिये गये इस निर्देश को महत्‍व दिया है कि अभयार्थियों के पहचान बिना जारी करें नीट-यूजी के केंद्रवार नतीजे। हरिभूमि ने लिखता है- गडबडी से जुडी चालीस याचिकाओं पर तीसरी सुनवाई हुई। दैनिक भास्‍कर और देशबन्‍धु ने न्‍यायालय के सख्‍त रूख का जिक्र किया है। राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखता है- पटना एम्‍स के चार छात्र सीबीआई गिरफ्त में, 45 मिनट के भीतर गडबडी को दिया अंजाम।

भारत और भूटान के बीच विभिन्‍न बिन्‍दुओं पर होने वाली वार्ता पर भी अखबारों की नजर है। ओमान सागर में डूबे तेलवाहक जहाज से नौसेना द्वारा बचाए गये आठ भारतीय- हरिभूमि की पहली खबर है। अब वाहनों के सामने वाले कांच पर फास्‍टटैग नहीं चिपकाया तो दोगुना टोलशुल्‍क देना होगा लिखता है- हिन्‍दुस्‍तान। देशबन्‍धु ने इसे कडा रूख बताया है।

नवभारत टाइम्‍स में शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला लगातार चौथे सत्र में जारी रहने को मार्केट का नया रिकॉर्ड बताया है। राजस्‍थान पत्रिका ने दिशानिर्देश शीर्षक से लिखा है- रिजर्व बैंक ने धोखाधडी रोकने के लिए बदले नियम, बैंको की जिम्‍मेदारी तय, सात दिन के अंदर रिजर्व बैंक को जानकारी देनी होगी। दैनिक भास्‍कर की खबर है केन्‍द्र ने ड्रग्‍स कारोबार के खिलाफ विशेष पोर्टल शुरू किया, अब टोल फ्री नबंर- 1933 पर बेझिझक दें सूचना। जगन्‍नाथ यात्रा के आखिरी दिन पुरी में स्‍वर्णिम आभा के चित्र कुछ अखबारों ने दिये हैं।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

6 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

6 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

6 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

6 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

6 घंटे ago