आज का अखबार हिंदी 2 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष की तीखी नोक-झोंक अखबारों की बडी खबर है। राजस्‍थान पत्रिका की टिप्‍पणी है- राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में देंगे जवाब।

तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू होने पर जनसत्ता की सुर्खी है-न्‍याय प्रणाली में बदलाव की शुरूआत। मामलों में 60 दिन के भीतर तय होंगे आरोप, आपराधिक मामलों में फैसला मुकदमा पूरा होने के 45 दिन के भीतर आएगा।

नीट यूजी पर पंजाब केसरी की खबर है रि-टेस्‍ट में किसी को नहीं मिले सात सौ 20 अंक एनटीए ने ग्रेस मार्क को लेकर नई संशोधित रैंक जारी की।

दैनिक जागरण का कहना है- जून में वस्‍तु और सेवा कर जीएसटी संग्रह एक लाख 74 हजार करोड रुपये रहा। अप्रैल से जून की तिमाही में पांच लाख 57 हजार करोड रुपये जीएसटी संग्रह मिला। वित्त मंत्रालय के अनुसार जीएसटी से घरेलू सामानों पर कर की दरें घटी।

हिन्‍दुस्‍तान का कहना है विनिर्माण क्षेत्र में तेज वृद्धि, रोजगार में रिकार्ड उछाल। रोजगार सृजन मार्च 2005 के बाद सबसे तेज।

हाउ टू मेक मिलियन्‍स बीफोर ग्रैंड माँ डाईज फिल्‍म पर दैनिक भास्‍कर की विशेष सुर्खी है- दर्शकों को खूब रुला रही थाईलैंड की दादी। भावुक लोगों को सिनेमा घर टीशू पेपर तक दे रहे हैं। फिल्‍म का संदेश-परिवार ही सबसे बडी विरासत, दिल टूटने के बाद भी हम अपने परिजनों को प्‍यार करना नहीं छोडते।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

51 मिनट ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

55 मिनट ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

2 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

2 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

2 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

2 घंटे ago