आज का अखबार हिंदी 22 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

दिल्‍ली आबकारी नीति से जुडे मामले में पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने को अखबारों ने महत्‍व दिया है। नवभारत टाइम्‍स ने दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय का उल्‍लेख करते हुए लिखा है- सिसोदिया को बेल नहीं सबूतों को खतरा। लोकतांत्रिक सिद्धातों के साथ विश्‍वासघात का है मामला।

चुनाव से जुडी खबरें अखबारों के मुख पृष्‍ठ पर छाई हुई हैं। राष्‍ट्रीय सहारा ने वाराणसी में नारी शक्ति संवाद में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बयान को शब्‍द दिए हैं, शक्ति को बनाएगें महाशक्ति।

बिहार के सारण में चुनावी हिंसा में एक की व्‍यक्ति की मौत पर दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है – वोटिंग के दूसरे दिन हिंसा, दो दिन के लिए इंटरनेंट सेवा बंद, वोटिंग के दिन शुरू हुआ था विवाद।

भारतीय रिजर्व बैंक की मासिक रिपोर्ट के हवाले से दैनिक जागरण का कहना है – देश के घरेलू हालात मजबूत लेकिन वैश्विक अनिश्चय से बडी चिंता, ग्रामीण बाजार में गैर-खाद्य उत्‍पादों की मांग बढी। पहले तिमाही में विकास दर साढे सात प्रतिशत रहने की संभावना।

दैनिक भास्‍कर चांदी के स्‍वर्णिम दिन शीर्षक से लिखता है – एक दिन में चांदी साढे छह हजार बढकर 92 हजार 873 रूपये प्रति किलोग्राम हुई सोना भी 74 हजार रूपये के पार। दुनिया में बढे अनिश्‍चय से सोने की मांग में तेजी।

नवभारत टाइम्‍स की बडी खबर है – भारत के बाम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज – बीएसई ने रचा इतिहास, दुनिया का पांचवा सबसे बडा शेयर बाजार बना। बीएसई का पूंजीकरण 50 खरब डॉलर के मुकाम पर।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

5 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

5 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

5 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

5 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

6 घंटे ago