आज का अखबार हिंदी 23 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

बजट आज, संसद में आर्थिक समीक्षा पेश जनसत्ता सहित अधिकतर अखबारों की सुर्खी है। कई समाचार पत्रों ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा कल संसद में आर्थिक समीक्षा पेश किये जाने की खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- करीब 80 लाख नौकरियां सृजित करने पर दिया जोर। वहीं हिन्‍दुस्‍तान की खबर है- वित्तमंत्री बोलीं-चुनौतियों के बावजूद देश ने आर्थिक मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन किया।

दुकानों पर जरूरी नहीं नेम प्लेट, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक की खबर राष्‍ट्रीय सहारा सहित सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है- सुप्रीम कोर्ट का कांवड यात्रा मार्ग पर निर्देश, मालिक का नहीं, भोजन का नाम लिखें।

कमला का कमाल… अहम राज्‍यों में ट्रंप की बढत घटकर 10 प्रतिशत। 24 घंटे में 15 और गवर्नर हैरिस के समर्थन में उतरे। दैनिक भास्‍कर सुर्खी है।

दैनिक जागरण ने अपने पेरिस ओलंपिक पन्‍ने पर तीरंदाजों की खबर प्रकाशित की है- पत्र लिखता है- भारतीय धनुर्धरों के बाणों से निकलगी पदकधारा, 1988 से लेकर 2020 में ओलंपिक में हर बार खाली रहें हैं तीरंदाजों के हाथ, उम्‍मीदों का भार दीपका कुमारी और धीरज पर।

याददाश्‍त पर अटैक कर रहा मोबाइल, बच्‍चे हो रहे भुलक्‍कड राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है। पत्र लिखता है- डिजिटल डिमेंशिया के हो रहे शिकार, इंटरनेट एक्‍सपोजर से न्‍यूरॉन्‍स प्रभावित।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

9 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

10 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

10 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

10 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

10 घंटे ago