अधिकांश अखबारों ने छठे चरण में मतदान प्रतिशत को अपनी सुर्खी बनाते हुए विशेष बातों को साथ में छापा है। जनसत्ता लिखता है अनंतनाग राजौरी में पिछले 28 सालों का सबसे अधिक मतदान, बंगाल में कुछ जगहों पर छुट-पुट हिंसा। राजस्थान पत्रिका ने लिखा है-जनादेश-2024 जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंग।
राष्ट्रीय सहारा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सीजीआई चन्द्रचूड के मतदान के बाद के चित्र सबसे ऊपर दिये हैं, लेकिन साथ ही लिखा है-दिल्ली वाले चूके फर्स्ट क्लास से।
नवभारत टाइम्स की सुर्खी है 2019 के मुकाबले दिल्ली पीछे रही। हरिभूमि के शब्द हैं झुलसाती गर्मी में मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा। वहीं दैनिक जागरण ने बडे अक्षरों में लिखा है-गर्मी ठंडा नहीं कर पाई मतदाताओं का जोश, तापमान 44 के पार।
मौसम के अंदाज पर राजस्थान पत्रिका के शब्द हैं- नौतपा का पहला दिन, सूरज ने लगाई हाफ सेंचुरी।
अमर उजाला, जनसत्ता हरिभूमि और देशबंधु ने राजकोट में कल भीषण आग के बाद दर्दनाक मंजर की खबर विस्तार से चित्र सहित मुख पृष्ठ पर दी है। गेम जोन में लगी इस आग में कल बच्चों के मारे जाने की बेहद दुखद घटना। राजस्थान पत्रिका ने लिखा है- खिलखिलाहट बदली चीत्कार में, संचालकों को हिरासत में लिया। दैनिक भास्कर ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से लिखा है-करीब तीस सेकंड में पूरे जोन में आग फैल गई। मौजूद स्टाफ द्वारा आग बुझाने की कोशिश के बावजूद काबू नहीं पाया गया तो लोग बाहर भागे।
देशबंधु ने लिखा है- चक्रवात रेमल के लिए कोलकाता बंदरगाह में सुरक्षित रहने के सभी सक्रिय उपाय किये।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…