दिल्ली में विवेक विहार इलाके में बेबी केयर सेंटर में लगी आग में सात नवजात और तीन लोगों की मौत, आज के कई अखबारों की पहली सुर्खी है। अमर उजाला ने बताया है- भूतल पर सिलेंडरों में अवैध रूप से ऑक्सीजन भरते समय हुआ हादसा। एक के बाद एक फटे आठ सिलेंडर। देशबन्धु की सुर्खी है- कई नवजात शिशुओं को बचाव अभियान चलाकर इमारत से निकाला। हरिभूमि ने लिखा है- अस्पताल के पास नहीं था सेफ्टी लाइसेंस। राजस्थान पत्रिका लिखता है- राजकोट के बाद दिल्ली। नवभारत टाइम्स ने इसी खबर के साथ गुजरात उच्च न्यायालय का बयान दिया है- मैन मेड डिजास्टर है राजकोट हादसा।
पांच साल में यूसीसी लागू करने और सितम्बर से पहले जम्मू- कश्मीर में चुनाव कराने के गृह मंत्री के बयान ने भी अखबारों का ध्यान खींचा है।
सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डेय को एक माह का सेवा विस्तार दिए जाने को जनसत्ता सहित कई अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
अमर उजाला की हेडलाइन है- सभी फर्जी अंतर्राष्ट्रीय कॉल रोकें कंपनियां, ठगी की घटनाओं के मद्देनजर दूरसंचार कंपनियों को केन्द्र ने दिया निर्देश।
वीर अर्जुन ने एक अध्ययन के हवाले से बताया है कि बिहार में शराब बंदी से हिंसा के 21 लाख मामलों में कमी। पत्र ने साथ ही लिखा है- इस प्रतिबंध ने राज्य में 18 लाख पुरुषों को अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होने से रोका।
हिन्दुस्तान ने महराष्ट्र में गर्मी के चलते धारा-144 लागू होने की खबर दी है। राजस्थान पत्रिका लिखता है- असम में पहली बार लू का अलर्ट। देशबन्धु ने पहले पृष्ठ के बॉक्स में लिखा है- चक्रवात रेमल की वजह से भारी बारिश के आसार। कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद।
कान फिल्म महोत्सव में निर्देशक पायल कपाडिया के ग्रां प्री जीतकर इतिहास रच देने की खबर भी अखबारों में है।
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के तीसरी बार चैम्पियन बनने को अनेक अखबारों ने पहले पृष्ठ पर सचित्र दिया है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के…
अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट…
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…