आज का अखबार हिंदी 6 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

ब्रिटेन में लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खबरें सभी अखबारों में हैं। नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है ऋषि सुनक चुनाव हारे, कीर स्‍टार्मर 58वें प्रधानमंत्री बने। दैनिक भास्‍कर ने इसे कंजर्वेटिव पार्टी की 190 साल में सबसे बुरी हार बताते हुए लिखा है कि लेबर पार्टी ने 400 सीटों का आकडा पार किया है। पत्र के अनुसार इस चुनाव में पहली बार ब्रिटेन के संसद में कई सांसद भारतवंशी होंगे।

केन्‍द्र सरकार नीट यूजी परीक्षा रद्द करने के पक्ष में नहीं, हिन्‍दुस्‍तान की पहली खबर है। पत्र लिखता है आठ जुलाई को याचिका पर सुनवाई करेगा सर्वोच्‍च न्‍यायालय।

स्‍टील और एल्‍यु‍मिनियम के बर्तनों पर आईएसआई मार्क अनिवार्य, सरकार के इस निर्देश को राष्‍ट्रीय सहारा ने प्रमुखता से देते हुए लिखा है- उपभोकताओं की सुरक्षा तथा उत्‍पाद की गुणवत्‍ता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की पेरिस ओलिम्‍पिक जा रहे भारतीय खिलाडियों से मुलाकात को दैनिक जागरण ने पहली खबर बनाते हुए श्री मोदी की सलाह को दिया है कि चकाचौंध में खोए बिना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करें। हरिभूमि लिखता है पीएम ने दिया विजय का मंत्र, कहा आप सबके दिल में देश और तिरंगा हो, यही जीत का रास्ता।

ट्वेंटी – ट्वेंटी विश्‍वकप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के मुंबई में हुए जबरदस्‍त स्‍वागत के बाद के चित्रों को देते हुए राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है बोतल, कागज और जूते चप्‍पल विक्‍टरी परेड के बाद मरीन ड्राइव पर साढे ग्‍यारह टन कचरे का अम्‍बार लग गया। 125 लोगों की टीम ने मिलकर रात भर चलाया सफाई अभियान।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

11 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

11 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

12 घंटे ago