नरेन्द्र मोदी सर्वसम्मति से चुने गए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता, जनसत्ता की खबर है। वहीं हिन्दुस्तान लिखता है – मोदी ही एन डी ए के नेता, प्रधानमंत्री आवास पर राजग के दलों की बैठक, चंद्रबाबू, नीतिश समेत 15 दल के 21 नेता पहुंचे। वहीं, पत्र ने आई एन डी आई गठबंधन के वक्तव्य को प्रकाशित किया है, सही वक्त का इंतजार करेंगे, इंडिया गठबंधन अभी सरकार बनाने का प्रयास नहीं करेगा। दुनिया की बेहतरी और शांति के लिए भारत के योगदान की अपेक्षा, बाइडेन, पुतिन, सुनक समेत 75 से ज्यादा राष्ट्र प्रमुखों ने भेजे संदेश राजस्थान पत्रिका की खबर है।
सुनीता विलियम्स ने तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरी उडान दैनिक जागरण की खबर है। वहीं, राजस्थान पत्रिका ने अंतरिक्ष का सफर शीर्षक से रूसी अंतरिक्ष यात्री की खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है – स्पेस में हजार दिन बिताने वाली पहली हस्ती बने रूसी ओलेग।
दिल्ली में बदला मौसम, रात को तेज आंधी के साथ बारिश दैनिक भास्कर की खबर है। अमर उजाला लिखता है – खराब मौसम से उत्तरकाशी में फंसे नौ ट्रैकर्स की मौत, 13 को बचाया।
क्यूएस वर्ल्ड रैंकिेंग में आई आई टी दिल्ली और डीयू का दबदबा। तकनीकी संस्थान में शीर्ष 150 की सूची में जगह बनाई, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 79 अंकों के सुधार के साथ 338वां स्थान पाया।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…