आज का अखबार हिंदी 6 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

नरेन्‍द्र मोदी सर्वसम्‍मति से चुने गए राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता, जनसत्‍ता की खबर है। वहीं हिन्‍दुस्‍तान लिखता है – मोदी ही एन डी ए के नेता, प्रधानमंत्री आवास पर राजग के दलों की बैठक, चंद्रबाबू, नीतिश समेत 15 दल के 21 नेता पहुंचे। वहीं, पत्र ने आई एन डी आई गठबंधन के वक्‍तव्‍य को प्रकाशित किया है, सही वक्‍त का इंतजार करेंगे, इंडिया गठबंधन अभी सरकार बनाने का प्रयास नहीं करेगा। दुनिया की बेहतरी और शांति के लिए भारत के योगदान की अपेक्षा, बाइडेन, पुतिन, सुनक समेत 75 से ज्‍यादा राष्‍ट्र प्रमुखों ने भेजे संदेश राजस्‍थान पत्रिका की खबर है।

सुनीता विलियम्‍स ने तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरी उडान दैनिक जागरण की खबर है। वहीं, राजस्‍थान पत्रिका ने अंतरिक्ष का सफर शीर्षक से रूसी अंतरिक्ष यात्री की खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है – स्‍पेस में हजार दिन बिताने वाली पहली हस्‍ती बने रूसी ओलेग।

दिल्‍ली में बदला मौसम, रात को तेज आंधी के साथ बारिश दैनिक भास्‍कर की खबर है। अमर उजाला लिखता है – खराब मौसम से उत्‍तरकाशी में फंसे नौ ट्रैकर्स की मौत, 13 को बचाया।

क्‍यूएस वर्ल्‍ड रैंकिेंग में आई आई टी दिल्‍ली और डीयू का दबदबा। तकनीकी संस्‍थान में शीर्ष 150 की सूची में जगह बनाई, दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय ने 79 अंकों के सुधार के साथ 338वां स्‍थान पाया।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

2 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

2 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

2 घंटे ago