आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 8 अगस्त 2024

पेरिस ओलिंपिक के फाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के बाहर होने की खबर सभी अखबारों के आज पहले पन्‍ने पर है। जनसत्ता लिखता है- एक अरब 40 करोड उम्‍मीदों पर सौ ग्राम अति भारी, वजन बढने के कारण विनेश फोगाट अयोग्‍य, पदक से वंचित। देशबन्‍दु की सु‍र्खी है- ओलिंपिक में भारत को झटका, संसद में गूंजा विनेश का मामला। वहीं अमर उजला ने स्‍वदेश लौटी पिस्‍टल क्‍वीन मनु के भव्‍य स्‍वागत की खबर सचित्र प्रकाशित की है।

राजस्‍थान पत्रिका अस्थिर बांग्‍लादेश शीर्षक से लिखता है- नई सरकार के मुखिया होंगे यूनुस, नये पुलिस प्रमुख ने मांगी जनता से माफी। पडोस में आज बनेगी अंतरिम सरकार, उत्तर बंगाल सीमा पर घुसपैट नाकाम। दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण आज, शांति बहाली की कोशिशें जारी।

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्‍स आठ सौ 75 अंग चडा। धातु और ऊर्जा शेयरों में जमकर हुई खरीदारी से एनएसई का निफ्टी एक बार फिर 24 हजार अंक के पार। दैनिक जागरण ने ये खबर ऑकडों सहित प्रकाशित की है।

मॉनसून सीजन में पहली बार मिला सावन की रिमझिम बारिश का लुत्‍फ। नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है। वहीं हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- भारी बारिश ने राजधानी की रफ्तार रोकी। प्रमुख मार्गो पर जल भराव के कारण कई घंटे लगा रहा जाम।

देश का तीसरा बडा टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ में बनेगा। छत्तीसगढ सरकार ने गुरूघासीदास तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया। हरिभूमि की खबर है।

Editor

Recent Posts

उत्तर प्रदेश ने जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के अंतर्गत सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ग्रामीण पेयजल शासन में संरचनात्मक सुधारों को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…

10 घंटे ago

टोल अनुपालन और डिजिटल प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2026 में संशोधन किया गया

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए एक व्यापक और प्रौद्योगिकी-आधारित ढांचा…

10 घंटे ago

CCI ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस बातचीत की और आगामी ईद के त्योहार की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की और…

11 घंटे ago

कैबिनेट ने बाराबंकी से बहराइच तक 101.515 किलोमीटर की 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड NH-927 निर्माण की सरकारी निजी भागीदारी वार्षिकी मोड परियोजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 6969.04…

13 घंटे ago