जम्मू कश्मीर में एशिया की सबसे लम्बी जोजिला सुरंग का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। यह परियोजना श्रीनगर और लद्दाख के बीच सभी मौसम में सम्पर्क की सुविधा प्रदान करेगी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान आज पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इसका निर्माण पांच हजार पांच सौ करोड से अधिक रूपए की लागत से किया जा रहा है।
नितिन गडकरी ने कहा कि जोजिला सुरंग परियोजना में 13 किलोमीटर से अधिक लंबी सुरंग का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में दो लाख करोड रूपये की सडक अवसंरचना परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि सम्पर्क को और बेहतर बनाने के लिए जम्मू कश्मीर में एक सौ पांच सुरंगें भी बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के बीच बाईस सुरंगों से संबंधित कार्य पूरे कर लिए गए हैं। सीमा सड़क संगठन और चौदह सुरंगों का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन सुरंगों के निर्माण के बाद यात्रा का समय लगभग नौ से घटकर साढे तीन घंटें रह जाएगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…