आज का अखबार हिंदी 25 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर
18वीं लोकसभा के पहले सत्र से जुडी खबरों को सभी समाचार पत्रों ने अपनी सुर्खी बनाया है। जनसत्ता लिखता है-शासन में सहमति जरूरी, सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी। वीर अर्जुन के शब्द हैं- प्रधानमंत्री ने कहा…
टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने सुपर 8 के एक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया
आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप में, भारत ने कल शाम सेंट लूसिया में सुपर 8 के एक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।…
दक्षिणी रूस के दागिस्तान में रविवार को हुए हमले में मृतकों की संख्या बढकर बीस हो गई
दक्षिणी रूस के दागिस्तान में रविवार को हुए हमले में मृतकों की संख्या बढकर बीस हो गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस क्षेत्र की स्वास्थ्य मंत्री ताचियाना बेलयाएवा ने कहा है कि मृतकों में आम लोग और…
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के और अधिक भागों में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के और अधिक भागों में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मॉनसून अगले दो से तीन दिनों में गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में पहुंचेगा।…
भारत आज से नई दिल्ली में 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन परिषद आईएसओ की बैठक की मेजबानी कर रहा है
भारत आज से नई दिल्ली में 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन परिषद आईएसओ की बैठक की मेजबानी कर रहा है। तीन दिवसीय बैठक में 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें चीनी और…
CBI ने तीन राज्यों की NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं से संबंधित पांच मामलों की जांच शुरू की
केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने बिहार, गुजरात और राजस्थान में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट यू.जी. में कथित अनियमितताओं के पांच मामलों की जांच शुरू कर दी है। जांच ब्यूरो ने गुजरात और बिहार में नए सिरे से एक-एक मामला दर्ज…
स्पैम कॉल पर लगाम के लिए TRAI का दूरसंचार कंपनियों को निर्देश
दूरसंचार नियामक ट्राई ने अनचाही कॉल पर अंकुश के लिए सोमवार को दूरसंचार कंपनियों से कहा कि वे अपने मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल को स्पैम संबंधी शिकायतों के पंजीकरण और वरीयता एवं सहमति की सेटिंग के लिए उपयोगकर्ताओं के…
खुफिया ब्यूरो के प्रमुख तपन कुमार डेका को एक साल का सेवा विस्तार मिला
खुफिया ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख तपन कुमार डेका को सोमवार को जून 2025 तक एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। डेका हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय…
आज का मौसम कैसा रहेगा, तापमान कितना है 25 जून 2024
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में आज तापमान न्यूनतम 31 और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मुम्बई में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना। मुम्बई में आज तापमान न्यूनतम…








