मैसूर-दरभंगा-बागमती एक्सप्रेस कल रात दक्षिण रेलवे जोन के चेन्नई रेल मंडल में गुम्मडिपुंडी के निकट कवाराइपेट्टई में खडी एक मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गई। इससे गाड़ी के बारह से तेरह डिब्बे पटरी से उतर गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कुछ यात्री घायल हुए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे के अनुसार, चेन्नई के निकट पुन्नेरी से गुजरने के बाद ट्रेन लूप लाइन मे प्रवेश कर गई और वहां खडी मालगाडी से टकरा गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 30 जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प लाईन जारी किए हैं। ये नम्बर हैं- 0 4 4 – 2 5 3 5 4 1 5 1 और 0 4 4 – 2 4 3 5 4 9 9 5. समस्तीपुर का नंबर है – 0 6 2 7 4 – 8 1 0 2 9 1 8 8, दरभंगा के लिए- 0 6 2 7 2 – 8 2 1 0 3 3 5 3 9 5 और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए नंबर है- 7 5 2 5 0 3 9 5 5 8
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…
सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…
राष्ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि…
पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…