भारत

AFMS और IIT कानपुर दुर्गम इलाकों में सैनिकों के सामने आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने हेतु प्रौद्योगिकियों के विकास में सहयोग करेंगे

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने 18 अप्रैल 2024 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के साथ सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन पर सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह एवं आईआईटी कानपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर एस. गणेश ने हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन के तहत, एएफएमएस और आईआईटी कानपुर आपस में मिलकर दुर्गम इलाकों में सैनिकों के सामने आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए अनुसंधान करेंगे और नई तकनीक विकसित करेंगे।

आईआईटी कानपुर आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में स्थापित आर्म्ड फोर्सेज सेंटर फॉर कम्प्यूटेशनल मेडिसिन, जोकि देश के मेडिकल कॉलेजों में अपनी तरह का पहला केन्द्र है, के लिए एआई डायग्नोस्टिक मॉडल विकसित करने हेतु तकनीकी विशेषज्ञता भी प्रदान करेगा। इस समझौता ज्ञापन के तहत संकायों के आदान-प्रदान, संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियां और प्रशिक्षण मॉड्यूल के विकास की भी योजनाएं बनाई जायेंगी।

इस अवसर पर, लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने बताया कि एएफएमएस सैनिकों को उच्चतम स्तर की चिकित्सीय देखभाल प्रदान करने के प्रति समर्पित है और आईआईटी जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के साथ सहयोग इस प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रोफेसर एस. गणेश ने स्वास्थ्य संबंधी देखभाल में कम्प्यूटेशनल मेडिसिन और एआई जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों के अंतर-पेशेवर सहयोग एवं उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

12 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

12 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

12 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

15 घंटे ago