हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद आज ज्यादातर इलाकों में हल्के बादलों के बीच धूप निकली हुई है। इस बर्फबारी और बारिश के कारण राज्य के आदिवासी इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि, मौसम साफ होने के साथ ही प्रभावित इलाकों में बिजली, पानी की आपूर्ति बहाल करने और बंद सड़कों को फिर से खोलने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
प्रदेश में भारी बर्फबारी व वर्षा के बाद अभी भी कई जगहों पर जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। बर्फबारी व भूस्खलन की घटनाओं से राज्य में पांच राष्ट्रीय उच्च मार्गों सहित साढ़े पांच सौ से अधिक सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। इसके अलावा दो हजार 2 सौ 63 बिजली ट्रांसफार्मर व 2 सौ 70 से अधिक पानी की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। लाहौल स्पीति, किन्नौर, पांगी, भरमौर व डोडरा क्वार का संपर्क शेष विश्व से कटा हुआ है। मौसम की स्थिति को देखते हुए किन्नौर व लाहौल स्पीति जिले के अलावा चंबा के पांगी और कुल्लू जिला के मनाली, बंजार सहित कुल्लू उपमंडल में शिक्षण संस्थानों में आज अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि ये हिमपात व वर्षा कृषि व बागवानी के लिए बेहतर मानी जा रही है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम के सामान्य बने रहने के आसार हैं।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…
लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…
पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…