राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार को धुंध की एक परत छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) इस मौसम में पहली बार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 रहा, जबकि आनंद विहार सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां एक्यूआई 361 रहा।
शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा माना जाता है। एक्यूआई 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं।…
अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी गैस- एडीएनओसी गैस और इसकी सहायक कंपनियों ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम…
भारत ने नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन(WIF) के तत्वावधान…
खेलो इंडिया गेम्स के शीतकालीन सत्र का छठा संस्करण आज से लद्दाख के लेह शहर…
भारत ने 2025 में 47 अरब डॉलर का रिकॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात हासिल किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात- के राष्ट्रपति, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान…