ईरान और इस्राइल के बीच दूसरे सप्ताह में भी हवाई हमले जारी हैं। कूटनीतिक प्रयासों के बाद भी दोनों देशों के बीच संघर्षविराम के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। कल जिनेवा में संघर्ष कम करने के प्रयास निरर्थक साबित हुए, जहां शीर्ष यूरोपीय राजनयिकों ने अपने ईरानी समकक्ष से मुलाकात की, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि इस्राइली हमलों के बीच ईरान अमरीका के साथ दोबारा बातचीत नहीं करेगा।
ईरान के खिलाफ़ इज़राइल के सैन्य अभियान को तेज करने से क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को, इज़राइली सेना ने ईरान के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र, मध्य ईरान में इस्फ़हान परमाणु अनुसंधान परिसर को निशाना बनाया। हालाँकि, किसी भी तरह के ख़तरनाक पदार्थों के रिसाव की सूचना नहीं है। इस बीच, अधिकारियों ने निवासियों से एहतियात के तौर पर उस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया है।
सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरानी शहर क़ोम में एक आवासीय इमारत पर सीधे हमले में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इज़राइली रक्षा बलों का कहना है कि नवीनतम हमलों में ईरानी मिसाइल भंडारण और प्रक्षेपण स्थलों को निशाना बनाया गया। यह ईरान द्वारा मध्य इज़राइल की ओर मिसाइलें दागे जाने के बाद हुआ है, जिसमें तेल अवीव के पास विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई। एक वीडियो संबोधन में, इज़राइल के चीफ़ ऑफ़ द जनरल स्टाफ़, इयाल ज़मीर ने चेतावनी दी कि देश को ईरान के खिलाफ़ “लंबे समय तक चलने वाले अभियान” के लिए तैयार रहना चाहिए। इससे संकेत मिलता है कि यह संघर्ष लम्बे समय तक चल सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…