रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के बीच अलास्का में हुई बातचीत में यूक्रेन-रूस संघर्ष के समाधान पर कोई समझौता नहीं हो सका है।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्य रूप से यूक्रेन संघर्ष को लेकर बातचीत हुई। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वे निश्चित रूप से संघर्ष समाप्त करना चाहते हैं लेकिन स्थायी समाधान के लिए संघर्ष के प्राथमिक कारणों को हल करना जरूरी है। उन्होंने यूक्रेन और यूरोप को शांति वार्ता में बाधा नहीं डालने की चेतावनी दी।
संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि बैठक अत्यधिक रचनात्मक रही और कई मुद्दों पर सहमति बनी। उन्होंने कहा कि अमरीका और रूस के लिए वार्ता में प्रगति की काफी गुंजाइश है।
केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…
सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…
भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…
रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…