झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की 46 विधानसभा सीटों और केरल के वायनाड और महाराष्ट्र के नांदेड़ संसदीय क्षेत्रों के उपचुनाव की कल होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। मतगणना प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए चुनाव आयोग द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। महाराष्ट्र की 15 विधानसभा सीटों और नांदेड़ संसदीय क्षेत्र में इस महीने की 20 तारीख को मतदान हुआ था।
झारखंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां हो गई है। मतों की गिनती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग और जिला अधिकारियों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि स्ट्रांग रूम के चारों ओर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों और नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के लिए कल मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने बताया कि 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती कल राज्य भर में समान संख्या में मतगणना केंद्रों पर होगी। इसके अलावा एकमात्र नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए एक ही मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…