इस्राएल, अमरीका और ईरान के बीच जारी युद्ध से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आज एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस, वहां के लिये और वहां से, 48 उड़ानों का परिचालन करेंगे। इनमें दस उड़ान देश के विभिन्न शहरों और जेद्दाह के बीच जबकि, 12 उड़ान भारत और मस्कट के बीच परिचालित होंगी।
एयर इंडिया ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि दिल्ली और मुम्बई से वापसी की उड़ानें परिचालित होंगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोझिकोड और मैंगलूर से एक–एक उड़ान चलाएगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए और मस्कट से बारह उड़ानें परिचालित करेगा। इसके अलावा, दिल्ली, कन्नूर, मुम्बई और तिरुवनन्तपुरम से एक–एक उड़ान और कोच्चि से दो उड़ानों का परिचालन होगा। स्पाइस जेट कम्पनी भी संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा से भारत के लिए और दुबई से पुणे के लिए विशेष उड़ानें चला रही है।
वहीं कतर एयरवेज अगले दो दिनों में भारत के लिए तीन और उड़ानें संचालित करेगा। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि ये उड़ानें कतर से नई दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिये होंगी। कतर एयरवेज से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, यात्री एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन या अपने ट्रैवल एजेंट से संपर्क करके टिकट बुक कर सकते हैं और नवीनतम उड़ान के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…
भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…
भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…
रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…