बिज़नेस

मई महीने में आठ प्रमुख उद्योगों में से विद्युत उद्योग के बाद कोयला क्षेत्र ने 10.2 प्रतिशत (अनंतिम) की उच्चतम वृद्धि प्रदर्शित की

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) (आधार वर्ष 2011-12) के सूचकांक के अनुसार, मई, 2024 के महीने में आठ प्रमुख उद्योगों में से विद्युत उद्योग के बाद कोयला क्षेत्र ने 10.2 प्रतिशत (अनंतिम) की उच्चतम वृद्धि प्रदर्शित की है। कोयला उद्योग का सूचकांक मई, 2024 के दौरान 184.7 अंक तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान यह सूचकांक 167.6 अंक पर ही था और इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से मई, 2024-25 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.9 प्रतिशत बढ़ गया है।

आईसीआई सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, विद्युत, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात जैसे आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त और अलग-अलग उत्पादन संबंधी प्रदर्शन को मापता है।

आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में मई 2024 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.3 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो समग्र औद्योगिक विस्तार में कोयला क्षेत्र के पर्याप्त योगदान को रेखांकित करता है। कोयला उद्योग ने लगातार अपने समकक्ष उद्योगों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है और पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान आठ प्रमुख उद्योगों की कुल वृद्धि की तुलना में अधिक वृद्धि दर्शायी है।

इस उल्लेखनीय वृद्धि के पीछे की प्रेरक शक्ति मई 2024 के दौरान कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि को माना जा सकता है। कोयला उत्पादन प्रभावशाली रूप से 83.91 मिलियन टन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.15 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है। उत्पादन में यह वृद्धि ऊर्जा और विनिर्माण उद्योगों की बढ़ती मांग को पूरा करने की इस क्षेत्र की क्षमता को रेखांकित करती है।

कोयला क्षेत्र का असाधारण विस्तार और आठ प्रमुख उद्योगों के समग्र विकास को गति देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका कोयला मंत्रालय के निरंतर प्रयासों एवं सक्रिय पहल का प्रमाण है। ये प्रयास “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं और आत्मनिर्भरता एवं ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में देश की प्रगति में योगदान देते हैं।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

2 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

2 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

2 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

6 घंटे ago