भारत

कांग्रेस सांसद डॉ.शशि थरूर के नेतृत्‍व में सर्वदलीय शिष्टमंडल ने वांशिंगटन में अमरीका के उपराष्‍ट्रपति जे.डी. वेंस से मुलाकात की

कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर के नेतृत्‍व में सर्वदलीय शिष्टमंडल ने कल रात वांशिंगटन में अमरीका के उपराष्‍ट्रपति जे.डी. वेंस से मुलाकात की। शशि थरूर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की दृष्टि से बातचीत रचनात्मक रही। डॉ. थरूर ने भारत में अमरीका के राजदूत केन जस्‍टर से भी आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष पर बातचीत की।

भारतीय जनता पार्टी सांसद रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्‍व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्रसेल्स में बेल्जियम चैंबर्स रिप्रेजेंटेटिव के सदस्य पीटर डी. रोवर से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में रवि शंकर प्रसाद ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ एकजुटता व्‍यक्‍त करने के लिए पीटर डी. रोवर का आभार व्‍यक्‍त किया।

बहुत अच्छी मुलाकातें हुईं और पूरी व्यवस्था के लिए मैं एंबेसडर कुमार और उनकी पूरी टीम का बहुत अभिनंदन करता हूं। पूरे ब्रसेल्स में यूरोपीयन पार्लियामेंट में बेल्जियम के पदाधिकारियों विदेश विभाग यूरोपीयन पार्लियामेंट सबसे मिलने के बाद एक निष्कर्ष लगा कि आतंकवाद की चिंता से वह भी परेशान हैं।

आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता का संदेश पूरे विश्‍व तक पहुंचाने के लिए विभिन्‍न देशों में गए सात सर्वदलीय शिष्‍ट मंडलों में से पांच स्‍वदेश लौट आये हैं।

Editor

Recent Posts

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

30 मिनट ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

38 मिनट ago

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

3 घंटे ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

3 घंटे ago